ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह और उप निदेशक नथोली सिंह हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

रुपिका भटनागर
2 Min Read

रुपिका भटनागर। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNDA) में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को दो वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। प्राधिकरण में प्रबंधक (उद्योग) के पद पर तैनात अरविंद मोहन सिंह और उप निदेशक (उद्यान) नथोली सिंह ने शुक्रवार को अपना कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर प्राधिकरण कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें भावभरी विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उच्च अधिकारियों ने प्राधिकरण के विकास और प्रशासनिक कार्यों में दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम में प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक (वित्त) स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और ओएसडी अर्चना द्विवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। सहकर्मियों ने अरविंद मोहन सिंह और नथोली सिंह के साथ बिताए समय और उनके कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें उनके भावी जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
रुपिका भटनागर प्रोफेशन से फैशन डिज़ाइनर है, लोगो से मिलना उनके बारे लिखने के शौक के चलते इन दिनों एनसीआर खबर के पेज3 सेक्शन के साथ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ पर वो समाजसेवी, बिजनेस, पेज3 सेलिब्रिटी पर जीवन वृतांत, संस्मरण और फैशन से जुड़े विषयो पर लिखती है ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *