नोएडा बनेगा ‘अयोध्या नगरी’: शिक्षाविद् ओर समाजसेवी मुकेश शर्मा की रामयात्रा में 10000 रामभक्तो के समक्ष कथा व्यास युगकवि डॉ. कुमार विश्वास के श्रीमुख से गूंजेगा ‘अपने-अपने राम’ का दिव्य उद्घोष

आशु भटनागर
By आशु भटनागर
6 Min Read

आशु भटनागर। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र और आधुनिकता की पहचान बन चुके नोएडा में अगले तीन दिनों तक आध्यात्मिक बयार बहेगी। शिक्षाविद, समाजसेवी और उद्यमी मुकेश शर्मा के विशेष प्रयासों से नोएडा आगामी तीन दिनों के लिए ‘अयोध्या नगरी’ में परिवर्तित होने जा रहा है। इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में विश्व विख्यात कवि और प्रख्यात राम कथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम’ के माध्यम से प्रतिदिन10,000 रामभक्तों को भगवान श्री राम के जीवन दर्शन और आदर्शों से ओत-प्रोत करेंगे।

सांस्कृतिक विरासत का पुनीत आयोजन

नोएडा के 50 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब इतने व्यापक स्तर पर श्री राम कथा का आयोजन किसी निजी संस्था द्वारा किया जा रहा है। 13 से 15 नवंबर तक नोएडा के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में होने वाले आयोजन के तीन दिनों में राममय वातावरण की रूपरेखा पहले ही तय कर दी गई है:

प्रथम दिवस: श्रीराम जन्मोत्सव का प्रसंग।
द्वितीय दिवस: सीताराम विवाह का अलौकिक उत्सव।
तृतीय दिवस: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राजतिलक।

इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार मुकेश शर्मा ने प्रेस वार्ता में अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा, “नोएडा ने मुझे उद्यमी और समाजसेवी के रूप में जो पहचान दी है, यह कार्यक्रम उसी के प्रति मेरा कृतज्ञता ज्ञापन है। 25 साल पहले एक आईटी कंपनी से शुरू हुआ मेरा सफर आज शिक्षा के क्षेत्र में प्रोमिथियस स्कूल (Prometheus School) तक पहुँचा है। यह रामकथा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इस शहर की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का मेरा एक छोटा सा प्रयास है।”

उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक एनओसी ली गई है कार्यक्रम में प्रवेश रजिस्ट्रेशन के जरिए ही दिया जा रहा है जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया होगा उनको मुख्य द्वार पर ही क्यूआर कोड के जरिए वेरीफाई करके प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में एक बैंड बांधा जाएगा । जिससे यह सुरक्षित सुनिश्चित हो सके कि सही व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है।

डॉ. कुमार विश्वास की शैली का सम्मोहन

मुकेश शर्मा ने कथा व्यास के रूप में डॉ. कुमार विश्वास के चयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “डॉ. विश्वास की वाक्पटुता और काव्य शैली में वह जादू है जो न केवल वरिष्ठ नागरिकों को बल्कि आज की युवा पीढ़ी और छोटे बच्चों को भी आकर्षित करती है। एक परिवार ने मुझसे विशेष आग्रह किया कि वे तीनों दिन कथा में उपस्थित होंगे, क्योंकि उनका छोटा बच्चा डॉ. विश्वास की रामकथा सुनने के लिए अत्यंत उत्साहित है। यही उद्देश्य है—अपनी जड़ों से नई पीढ़ी को जोड़ना।”

सुरक्षा और सुव्यवस्था: तकनीकी का समावेश

प्रेस कांफ्रेंस के बाद एनसीआर खबर की टीम ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया जिसमें पाया कि लगभग 45 x 90 फीट का एक भव्य स्टेज इसके लिए तैयार किया जा रहा है जिस पर कुमार विश्वास अपने सहायकों के साथ कथा को राम भक्तों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त मंच के सामने लगभग 7000 लोगों के बैठने की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम शाम 4:00 से 7:30 बजे तक प्रतिदिन होगा ।

कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बन रहे मंच का द्रश्य

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी किया जाएगा ऐसे में जो लोग कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगे वह इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर देख सकेंगे।

मुकेश शर्मा: उद्यमिता से समाजसेवा तक का सफर

मुकेश शर्मा का व्यक्तित्व नोएडा के विकास में एक मील का पत्थर माना जाता है। एक सफल आईटी उद्यमी होने के नाते उन्होंने हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए, लेकिन उनकी असली पहचान ‘प्रोमिथियस स्कूल’ के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव से बनी। उनका मानना है कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि खेल, नेतृत्व, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों के सर्वांगीण विकास का सशक्त साधन है। वे निरंतर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

सकारात्मकता का संदेश

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुकेश शर्मा ने इस आयोजन को लेकर चल रही किन्हीं भी नकारात्मक चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “यह भगवान श्री राम का कार्य है, इसमें हमें केवल श्रद्धा और सौहार्द की आवश्यकता है।” उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे स्वयंसेवकों और ‘हनुमंत परिवार’ के सभी सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

नोएडा जैसे आधुनिक और भागदौड़ भरे शहर में ‘अपने-अपने राम’ जैसा आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति समाज के बढ़ते झुकाव को दर्शाता है। यह तीन दिवसीय रामयात्रा न केवल दर्शकों को भगवान राम के चरित्र के नए पहलुओं से परिचित कराएगी, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्स्थापन में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

4:00 बजे से शुरू होने वाली यह कथा संध्या नोएडा को एक नए आध्यात्मिक आयाम पर ले जाएगी, जहाँ तकनीक और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। निश्चित रूप से, आने वाले तीन दिन नोएडा के लिए अविस्मरणीय होंगे।

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(501) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *