फैशन और अपैरल सेक्टर में नए दौर की शुरुआत: प्रशिक्षित युवाओं की भारी मांग पूरी करेगा ATDC – ललित ठुकराल

3 Min Read

रुपिका भटनागर। फैशन और अपैरल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ‘अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर’ (ATDC) में आयोजित “ग्रेट करियर्स बिगिन हियर” थीम के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत के दिग्गजों ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में कुशल युवाओं की मांग आसमान छूने वाली है और ATDC इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी कमिश्नर (इंडस्ट्री) पंकज निर्वान ने युवाओं को स्किल आधारित शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी (ODOP) और वीएसएसवाई (VSSY) जैसी योजनाओं के उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश में कुल 6125 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वहीं वीएसएसवाई कार्यक्रम के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर सहित उत्तर प्रदेश में कुल 14000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।

2 लाख युवाओं की जरूरत, ATDC है तैयार

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष और ATDC-नोएडा के कन्वेनर ललित ठुकराल ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास विकसित हो रहे नए अपैरल क्लस्टर के लिए भविष्य में लगभग 2 लाख प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, “ATDC का लक्ष्य ‘स्किल टू एम्प्लॉयमेंट’ मॉडल के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। जेवर और उसके आसपास के क्षेत्रों में हम जल्द ही नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने जा रहे हैं ताकि स्थानीय युवाओं को उनके घर के पास ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सके।”

कोर्स जो दिलाएंगे स्थानीय अनस्किल्ड लोगो को रोजगार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ATDC के डीजी एवं सीईओ डॉ. रूपक वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग के लिए ‘रेडी-टू-वर्क’ बनाना है। ATDC में वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहाँ छात्रों को बीवॉक (B.Voc) अपैरल मैन्युफैक्चरिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप, फैशन डिजाइन एंड रिटेल, और अपैरल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कोर्स कराए जा रहे हैं। ये कोर्स केवल किताबी नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों पर आधारित हैं, जिनमें लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट पर विशेष जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम में नीरज प्रकाश, अश्विनी आनंद, राज कुमार और डॉ. गुरप्रीत कौर सहित स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि वे पारंपरिक कोर्स से आगे बढ़कर स्किल आधारित शिक्षा को अपनाएं।

बढ़ते फैशन उद्योग और एक्सपोर्ट क्लस्टर की जरूरतों को देखते हुए, ATDC का यह कदम युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है। यदि आप भी फैशन जगत में एक स्थिर और सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है कि आप अपनी कौशल यात्रा की शुरुआत करें।

Share This Article
रुपिका भटनागर प्रोफेशन से फैशन डिज़ाइनर है, लोगो से मिलना उनके बारे लिखने के शौक के चलते इन दिनों एनसीआर खबर के पेज3 सेक्शन के साथ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ पर वो समाजसेवी, बिजनेस, पेज3 सेलिब्रिटी पर जीवन वृतांत, संस्मरण और फैशन से जुड़े विषयो पर लिखती है ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *