शिवोहम् आयुर्वेद का भव्य शुभारंभ: ग्रेटर नोएडा में प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा और आधुनिक स्वास्थ्य दृष्टि का संगम

Page3 Reporter
By Page3 Reporter
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। प्रकाश आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘शिवोहम् आयुर्वेद’ का शनिवार को प्रकाश हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा में गरिमामयी समारोह के साथ आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा को आधुनिक शोध, प्रामाणिक उपचार और समग्र स्वास्थ्य (Holistic Wellness) की अवधारणा के साथ जोड़कर आम जनता तक पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य व आयुर्वेद क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आवासीय सोसायटियों के आरडब्ल्यूए (RWA) पदाधिकारी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल उपस्थित रहीं। वहीं, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ से जुड़े वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य अच्युत कुमार त्रिपाठी तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा क्षेत्र की पूर्व अधिकारी डॉ. वंदना रानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का सञ्चालन अशोक श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद को आधुनिक जीवनशैली और वर्तमान स्वास्थ्य आवश्यकताओं के साथ जोड़ना एक समयोचित और सकारात्मक पहल है।

- Advertisement -
Ad image

माता-पिता की प्रेरणा से रखी गई शिवोहम् की नींव

शिवोहम् आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. विजय सिंह चौहान ने संस्थान की स्थापना के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए कहा कि उनके माता-पिता का आयुर्वेद और भारतीय जीवन पद्धति के प्रति गहरा विश्वास रहा है।

डॉ. चौहान ने कहा, “शिवोहम् मेरे माता-पिता की प्रेरणा और आयुर्वेद के प्रति उनके समर्पण को समर्पित एक प्रयास है। यह संस्थान केवल रोग के उपचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और व्यक्ति के समग्र कल्याण को प्राथमिकता देगा।”

प्राचीन परंपरा की ओर एक नई यात्रा

इस अवसर पर डॉ. मयंक चौहान ने संस्थान के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आयुर्वेदिक परंपरा सदियों से स्वास्थ्य प्रबंधन का आधार रही है। आज आवश्यकता इस बात की है कि इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिक स्वास्थ्य मानकों और नई पीढ़ी की आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तुत किया जाए।

आयोजकों के अनुसार, शिवोहम् केवल एक चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य नहीं करेगा, बल्कि समाज में बीमारी से बचाव (Preventive Healthcare), संतुलित आहार, प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों और जीवनशैली में सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कार्य करेगा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. मोहना सिंह ने शिवोहम् आयुर्वेद परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, RWA प्रतिनिधियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, चिकित्सकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों को उनकी गरिमामयी उपस्थिति, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और विश्वास शिवोहम् की इस नई यात्रा के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहेगा।

समारोह के आयोजक डॉ. विजय सिंह चौहान एवं डॉ. संगीता चौहान ने भी सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा कहा कि शिवोहम् की यह यात्रा समाज के सहयोग और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ेगी।

Share This Article
Follow:
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *