नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का नोएडा के सेक्टर-52 में जोरदार अभिनंदन किया गया। यह भव्य स्वागत कार्यक्रम नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र (बारात घर) में आयोजित हुआ। नवाब सिंह नागर मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करने जा रहे थे, उसी दौरान नोएडा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ हुआ अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ नवाब सिंह नागर का आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने उन्हें उनके नए नवीन दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नवाब सिंह नागर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली शक्ति हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन नई ऊंचाइयों को छूता है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाएं। साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का मंत्र भी दिया।
महेश चौहान महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त और ऊर्जावान बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से जनसेवा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विनोद त्यागी, अशोक श्रीवास्तव, जुगराज चौहान, योगेंद्र शर्मा, ओमबीर अवाना, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, संजय बाली, महेश अवाना, विनोद शर्मा, महेश अवाना, विनोद शर्मा, राजकुमार बंसल, अशोक मिश्रा, गिरिजा सिंह, डिंपल आनंद,उमेश त्यागी, प्रमोद बहल, राजेंद्र अवाना , इंदर यादव, नरेश शर्मा, प्रज्ञा पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज झा, बबलू यादव, भूपेश चौधरी, मुख्तियार प्रजापति, करतार चौहान, मनीष वाल्मीकि, हरिओम जाटव, राजकुमार झा, अरुण चौहान, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, दीनबंधु कुमार, मनीष तिवारी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, अर्पित मिश्रा, राहुल शर्मा, ब्रजवीर महावीर प्रमुख, मुक्तानंद शर्मा, घनश्याम यादव, रवि यादव, साईमा, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, मधु, गुड़िया,
रामेश्वर यादव, इंद्रावती गौर, लाईमा, ज्योति सक्सेना, प्राची शर्मा, उषा किशोर, निमिशा, दीपाली दीक्षित, लालिमा, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
