रुपिका भटनागर। गौतम बुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह की पुत्री निकिता सिंह ने अमेरिका की प्रतिष्ठित Carnegie Mellon University के Tepper School of Business से अपनी full-time MBA की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर ली है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण है। Tepper School of Business, अमेरिका के अग्रणी बिज़नेस स्कूलों में से एक है और इसका MBA प्रोग्राम देश के शीर्ष 20 प्रोग्रामों में शुमार है।
निकिता का अकादमिक सफर शुरू से ही असाधारण रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा DPS RK Puram से पूरी की। इसके बाद, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में Position Holder के रूप रूप में डिग्री प्राप्त की, जहां उन्होंने अपनी मेधा का परिचय दिया।
DTU से स्नातक होने के बाद, निकिता ने Microsoft में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चार वर्षों तक उत्कृष्ट पेशेवर अनुभव प्राप्त किया। अपने करियर के इस पड़ाव के बाद, उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए Carnegie Mellon University का रुख किया। Carnegie Mellon में अपने MBA के दौरान, उन्हें Tepper Forté Scholarship से भी सम्मानित किया गया, जो उनकी अकादमिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।

अपनी पुत्री की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह ने एनसीआर खबर पेज 3 (NCRKhabar page 3) से बताया, “माता-पिता के रूप में इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहना हम दोनों के लिए अत्यंत गर्व, खुशी और आत्मिक संतोष का क्षण रहा।”
निकिता की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत, अकादमिक लगन और पेशेवर अनुभव के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन करने वाली निकिता को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
