भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर नोएडा से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह ने समस्त कार्यकर्ताओं और देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या को नमन
अपने संदेश में विधायक पंकज सिंह ने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन की विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन असंख्य देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ, जिनके त्याग, तपस्या और अटूट निष्ठा के कारण आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है। विचारधारा के प्रति उनका समर्पण ही हमारी असली शक्ति है।”
PM मोदी के नेतृत्व में बढ़ता भारत का वैश्विक प्रभाव
पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश के उत्थान का एक माध्यम बन चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने खोए हुए वैभव को विश्व पटल पर पुनः प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा, “आज भाजपा के माध्यम से देश के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक की आकांक्षाओं की पूर्ति हो रही है। अंत्योदय के मंत्र के साथ सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

