नोएडा: नोएडा में गुरुवार शाम को पंजाबी विकास मंच द्वारा आयोजित 10वाँ लोहड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘घूम घाम’ की धूम रही। शाम 6:30 बजे से 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नोएडा का पंजाबी समाज उत्साह से झूमता दिखा। करीब 700 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने इस त्योहारी जश्न को और भव्य बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ऊर्जा से भरपूर भांगड़े और गिद्दे की प्रस्तुतियों से हुई। ढोल की ताल पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया, जबकि गायकों ने पंजाबी गीतों और कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का जश्न नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को जीवित रखने का अनूठा प्रयास था, जिसकी तारीफ उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी की
अतिथियों में मुख्य रूप से नवाब सिंह नागर पूर्व मंत्री, कैप्टन विकास गुप्ता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेशभाजपा, कृपाराम शर्मा पूर्व प्रत्याशी बसपा, विकास जैन प्रदेश अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल शामिल रहे
इस मौके पर मुख्य वक्ता, पंजाबी रत्न दीपक विग ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी कोई जाति नहीं, बल्कि एक 10,000 साल पुरानी समृद्ध संस्कृति है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, इंद्र कुमार गुजराल, अरुण जेटली और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह संस्कृति सभी को अपने में समेटे हुए है।
मंच के अध्यक्ष जी.के. बंसल ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे खरीफ की फसल के लिए प्रकृति का धन्यवाद और सर्दी के अंत का प्रतीक बताया। उन्होंने ‘लोहड़ी’ शब्द की उत्पत्ति लकड़ी, गोहा (उपले) और रेवड़ी से जोड़कर इसके प्राचीन महत्व को भी समझाया।
कार्यक्रम का एक खास पल तब आया जब खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बच्चों को सम्मानित किया गया। समापन पर सभी ने मिलकर लोहड़ी का प्रसाद ग्रहण किया और पंजाबी विकास मंच को इस ऊँचाई पर पहुँचाने के लिए पंजाबी रत्न दीपक विग की भूरी-भूरी प्रशंसा की और यह आशा की कि वह पंजाबी समाज का मार्ग दर्शन पहले की तरह ही करते रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ओ०पी० गोयल , एस०पी० कलरा आर० एन० गुप्ता,एएस एस सचदेवा, सुनील वाधवा, संजीव बांधा,हरीश सभरवाल, अजय साहनी, प्रदीप वोहरा, आर ०के० भट्ट, संजय खत्री,अलका सूद, सरोज भाटिया , प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, अमरदीप शाह , प्रेम अरोड़ा , व यश पाल भनोत, अचल जैन , सुनील वर्मा, परवीन पासी , विक्रम कलसी, अंजना भागी, गौरव जग्गी,नीलम भागी, शरण चौहान, पिंकी गुप्ता,राजकुमार नारंग,नरेन्देर थरेजा, अमरजीत कौर,योगी गुप्ता, हेमंत डोगरा,सुषमा नेब,विनीत गुप्ता,आदि सभी पदाधिकारियों ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।



