विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सूरजपुर वेटलैंड में कार्यक्रम हुआ संपन्न, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला ने मोलश्री का पौधा रोपित कर किया शुभारंभ

Page3Mobile Reporter
By Page3Mobile Reporter
3 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस’ जिसकी वर्ष 2025 हेतु “थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ (Ending Plastic Pollution Globally) है, वर्तमान परिवेश में अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता हो गयी है। इस हेतु हम वनो को नवजीवन प्रदान करके अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कर तथा वर्षा को संरक्षित करके अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में जल के अपव्य को नियत्रित करके परिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित / सुरक्षित कर सकते है।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, गौतमबुद्धनगर वन प्रभाग के आह्वान पर सूरजपुर वेटलैण्ड, ग्रेटर नोएडा में मुख्य अतिथि विधानाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर एवं विशिष्ट अतिथि अभिषेक शर्मा, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर द्वारा एक मौलश्री का पौधा रोपित कर कार्यकम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन सामान्य को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण की महत्ता तथा पर्यावरण संरक्षण से ही जल व जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है, के संबंध में विस्तृत विचार रखे गये तथा जनमानस से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा कार्यक्रम में इस विषय पर प्रकाश डाला गया कि हमारे जीवन में वृक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास वृक्ष अवश्य लगाये जाने चाहिए। वर्तमान में भूमि का भूगर्व जल स्तर निरन्तर गिरता जा रहा है तथा वर्षा का पानी व्यर्थ एवं नदियो का जल तटबन्धो को छोडकर व्यर्थ बह जाता है। क्योंकि वृक्षो की जडे मिटटी के कटाव को नियन्त्रित करती है, जिससे भूमि एवं जल दोनो का ही संरक्षण होता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, जिला पचायंत राज अधिकारी, गौतमबुद्धनगर, क्षेत्रीय अधिकारी, उ०प्र० प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, नोएडा, मंजीत सिंह भूतपूर्व हॉकी प्लेयर, वन विभाग तथा स्वयं सेवी संस्था, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग कर वृक्षोरोपण कार्य किया गया किया गया।

इसी कड़ी में ओखला पक्षी विहार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत जीवन स्तम्भ फाऊंडेशन, लैडिंग हैड फाऊंडेशन, ईको रूटस फाऊंडेशन के स्वंयसेवको तथा पर्यावरण प्रमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, ओखला पक्षी विहार द्वारा पर्यावरण के मानव जीवन मे महत्व के संबंध में जानकारी दी गयी। तत्पश्चात एक पेड मॉ के नाम थीम पर वृक्षारोपण कर सफाई अभियान चलाया गया।

Share This Article
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *