नोएडा : एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 20 से 25 हज़ार लोग हुए शामिल

Page3Mobile Reporter
By Page3Mobile Reporter
4 Min Read

रूपिका भटनागर । “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के अंतर्गत भव्य आयोजन आज नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21 में “एथलीट एसोसिएशन द्वारा ” किया आयोजन किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद शसुरेन्द्र नागर, लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र अवाना, दादरी विधायक तेजपाल नागर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत को स्थिरता की ओर ले जाने वाला निर्णायक कदम है। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी, जो राष्ट्र निर्माण में लगेगी।

शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में बार-बार होने वाले चुनावों पर 4 से 7 लाख करोड़ रुपए तक खर्च होता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो देश की GDP का लगभग 1.5% यानी लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपए की बचत संभव है। यह राशि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट का 50% और शिक्षा बजट का 33% है – जिसे जनकल्याण में लगाया जा सकता है।

सुनील बंसल ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगा। भारत की एकता के लिए यह एक अनिवार्य सुधार है। पहले भी देश में 1951 से 1967 तक एक साथ चुनाव होते थे। फिर राजनीतिक अस्थिरता के कारण ये सिस्टम टूट गया। अब भाजपा फिर से उसे वापस लाना चाहती है – अटल जी का सपना, मोदी जी की प्राथमिकता।


अगर एक साथ चुनाव होते हैं तो लाखों करोड़ रुपए की बचत होगी – जो आज बार-बार होने वाले चुनावों में उड़ जाता है। इतना पैसा तो सरकार के हेल्थ और एजुकेशन बजट का बड़ा हिस्सा बन सकता है!

सुनील बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा




गौतम बुद्ध नगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ उसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
श्री सुरेन्द्र नागर ने कहा कि यह समय है कि हम चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाएं ताकि सरकारें अपने कार्यकाल को पूरी तरह जनहित में समर्पित कर सकें।


गौतम बुद्ध नगर भाजपा प्रभारी कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल चुनाव नहीं, बल्कि राष्ट्र की नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करने का माध्यम है।


नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भविष्य की राजनीति का मार्गदर्शक सिद्धांत बनेगा। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।

मुख्य अतिथियों ने ध्वज दिखा करके दौड़ को आरंभ किया और सभी मुख्य अतिथियों ने पुष्प वर्षा करके खिलाड़ियों का सम्मान किया एवं उनका उत्साह भी बढ़ाया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने आये हुए सभाी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं आम लोगों का धन्यवाद किया इस दौरान महेश चौहान महानगर अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक नवाब सिंह नागर , विनोद त्यागी चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद विनोद शर्मा, उमेश त्यागी , पूनम सिंह प्रज्ञा पाठक शर्मा, अमित त्यागी देवेंद्र सिंह भदौरिया अरुण चौहान कुलदीप चौहान रचना जैन दीपाली दीक्षित नमिता बाजपेई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *