ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एकमूर्ति चौक स्थित प्राचीन मंदिर पर प्रतिदिन चलने वाली माँ सीता रसोई का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार 27 अप्रैल को बड़े भंडारे के साथ मनाया गया।
माँ सीता रसोई के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया पिछले एक वर्ष से प्रतिदिन रसोई में दोपहर 12 बजे एक समय का भोजन देवजनों को खिलाया जाता है।
बिना एक भी अवकाश चलने वाली रसोई में एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा उत्तरप्रदेश संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन जी ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जनता को भोगप्रसाद खिलाया।
रसोई के महामंत्री रमन प्रकाश और कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया इस अवसर पर सभी संस्थापक व सक्रिय सदस्य एक साथ आये और प्रण लिया रसोई को ऐसे ही आगे भी चलाया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी, ममता तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, सुमित अग्रवाल, संदीप भदौरिया, शैलेश सिंह, क्षितिज गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, सुरेंद्र बिष्ट, अशोक गगनेजा, आदि उपस्थित रहे।