By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • व्यावसायिक गतिविधियां
  • GoodNews
  • NCRKhabar
Reading: पंजाबी विकास मंच ने मनाया नोएडा-स्तर पर 9 वाँ लोहड़ी का त्यौहार एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
Share
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Font ResizerAa
  • होम
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • एनसीआर खबर
Search
  • Home
  • Categories
    • फैशन
    • सेलिब्रिटी
    • संस्कृति
    • इवेंटस
  • Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NCRKhabar Page3 > Blog > इवेंटस > धार्मिक आयोजन > पंजाबी विकास मंच ने मनाया नोएडा-स्तर पर 9 वाँ लोहड़ी का त्यौहार एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
इवेंटसट्रेंडिंगधार्मिक आयोजन

पंजाबी विकास मंच ने मनाया नोएडा-स्तर पर 9 वाँ लोहड़ी का त्यौहार एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

Page3Mobile Reporter
Last updated: January 11, 2025 4:44 pm
By Page3Mobile Reporter 5 months ago
Share
7 Min Read
List of Images 1/3
img-20250111-wa00349010270817946552425.jpg
img-20250111-wa00323576356482360234523.jpg
IMG-20250111-WA0033.jpg
SHARE

नोएडा में पंजाबी विकास मंच द्वारा नोएडा-स्तर पर 9 वाँ लोहड़ी का सांस्कृतिक रंगारंग  कार्यक्रम घूम घाम से मनाया जिसमें भांगड़ा,गिदा , और पंजाबी गाने व कविता गाए गए जिसमें लोगों ने संगीत व ढोल पर डांस भी किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं 700 से अधिक पंजाबी लोगों ने सहयोग देकर व उपस्थित होकर इसकी शोभा बड़ाई।

इस आयोजन में नोएडा के गणमान्य पंजाबियों के साथ साथ पूर्ण कार्यकारिणी परिवार सहित सम्मिलित हुए। अतिथियों  में डॉ महेश शर्मा सांसद पूर्व मंत्री, कैप्टन विकास गुप्ता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेशभाजपा, विपिन अग्रवाल और दिनेश यादव सपा, पंकज अवाना पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आप पार्टी से, अनिल यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन शर्मा प्रदेश सायोंजक सोशल मीडिया कांग्रेस से,अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, के० के ०जैन विकास जैन अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल ,संजय मावी, अध्यक्ष Sec 56 RWA व उनकी टीम, का स्वागत मंच पर पंजाबी विकास मंच के संरक्षकों व चेयरमैन दीपक विग और प्रधान जी०के० बंसल डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी द्वारा गुलदस्ते व शाल भेंट कर किया गया।

अतिथियों ने पंजाबी समाज की अपनी परंपराओं को जीवन्त रखने में इस महत्व पूर्ण योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की।
किया।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पंजाबी रत्न दीपक विग (चेयरमैन – पंजाबी विकास मंच) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की पंजाबी कोई जाति नहीं है, वरन 10,000 साल पुरानी संस्कृति है | ऋगवेद में पंजाब को सप्त-नद कहा गया है और महाभारत में इसे पंच-नद कहा गया है | भारतीय पंजाब व अविभाजित पंजाब के मूल निवासी, चाहे वो किसी भी जाति अथवा धर्म से हो, पंजाबी ही कहलाते है | जैसे पूर्व-प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह खत्री सिख है, पर पूर्व-प्रधानमंत्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल खत्री हिन्दू थे | स्वर्गीयश्री  अरुण जेटली पंजाबी ब्राह्मण व लाला लाजपत राय पंजाबी वैशेय थे, अमर शहीद भगत सिंह जी जाट सिख थे व् उनके साथी क्रांतिकारी सुखदेव थापर,मदन लाल ढींगरा भी खत्री थे | आज के समय में लोकप्रिय क्रिकेटर विराट कोहली खत्री हिन्दू है राजकपूर देवानंद रणबीर कपूर इन सभी को हम पंजाबी के तौर पर ही जानते है।

दीपक विग ने बताया की आज़ादी से पहले पंजाब एक बहुत बड़ा राज्य था, परन्तु कालान्तर में इसका 60% हिस्सा पाकिस्तान में चला गया, और बचे हुए 40% भाग में से भी हिमाचल, हरियाणा अलग हो गए | आज भी पुरे देश में 5 करोड पंजाबी है, जिसमे से 3.5 करोड के करीब पंजाब में है और 2 करोड के करीब दिल्ली एनसीआर देश भर में फैलें हुए है | इस के साथ-साथ विदेशों में भी पंजाबी आबादी बड़ी संख्या में है।

पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष के बंसल ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताते हुए कहा, कि लोहड़ी का त्यौहार पौष माह के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद (माघ संक्रांति से पहली रात) यह पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी की पूजा के समय अग्नि में डलने वाली वस्तुओं से शब्द निर्माण जान पड़ता है, जिसमें ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = ‘लोहड़ी’ के प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि प्राचीन भारत में श्वतुर्यज्ञ का अनुष्ठान मकर संक्रांति पर होता था, संभवत: लोहड़ी उसी का अवशेष है। इसलिए लोहड़ी मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। पूस-माघ की कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए आग भी सहायक सिद्ध होती है। आवश्यकता ‘लोहड़ी’ को मौसमी पर्व का स्थान भी देती है। इस त्यौहार के पीछे मान्यता है कि खरीफ की फसल धान आदि के आगमन के बाद, किसान प्रकृति को धन्यवाद देता है।

पंजाबी विकास मंच के संरक्षक जे० ऐम० सेठ ने बताया की लोहड़ी पर्व बहुत पुराना है, जिसके साथ अन्य किस्से भी जुड़ते गए | जैसे मुगल काल में, अकबर के शासन के दौरान, दुल्ला भट्टी पंजाब में रहा करता था | दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की रक्षा की थी, क्योंकि उस समय अमीर सौदागरों को सदंल बार की जगह लड़कियों को बेचा जा रहा था | दुल्ला भट्टी ने इन्हीं सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी हिन्दू लड़कों से करवाई | इसलिए दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया गया और हर लोहड़ी को उसकी शौर्य-कथा भी सुनाई जानी शुरू हो गई |

पंजाबी विकास मंच के डिप्टी चेयरमैन संजीव पुरी  ने बताया कि वास्तव में लोहड़ी शीतकालीन संक्रांति के बाद लंबे दिनों के आगमन का उत्सव है जो एक मध्य सर्दियों का त्यौहार है और हिमालय पर्वत के पास के क्षेत्रों से शुरू होता है जहाँ सर्दियाँ उपमहाद्वीप के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक ठंडी होती हैं। हिंदू और सिख पारंपरिक रूप से रबी मौसम की फसल के काम के हफ्तों के बाद अपने आँगन में अलाव जलाते हैं, आग के चारों ओर सामाजिक रूप से एकजुट होते हैं, सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत को चिह्नित करते हुए एक साथ गाते और नृत्य करते हैं और लोहड़ी का उत्सव मनाते हैं।

इस अवसर पर सब उपस्थित लोगों ने पंजाबी रत्न दीपक विग की पंजाबी विकाश मंच को आज की ऊँचाई पर पहुँचाने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और यह आशा की कि वह पंजाबी समाज  का मार्ग दर्शन पहले की तरह ही करते रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ओ०पी० गोयल , एस०पी० कलरा आर० एन० गुप्ता  , सुनील वाधवा, संजीव बांधा,हरीश सभरवाल, अजय साहनी, प्रदीप वोहरा, आर ०के० भट्ट, संजय खत्री,एस०एस० सचदेव, अलका सूद, सरोज भाटिया , प्रभा जयरथ, ऋतु दुग्गल, अमरदीप शाह , प्रेम अरोड़ा , व यश पाल भनोत, अचल जैन , सुनील वर्मा, परवीन पासी , विक्रम कलसी, अंजना भागी, जितेंद्र कठपालिया,गौरव जग्गी,नीलम भागी, शरण चौहान, पिंकी गुप्ता,राजकुमार नारंग,नरेन्देर थरेजा, अमरजीत कौर,अभिषेक मुंजाल, हेमंत डोगरा,सुषमा नेब आदि सभी पदाधिकारियों ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।

You Might Also Like

वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

थाना सेक्टर-63 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का हुआ लोकार्पण

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को रोजगार देने के लिए यमुना प्राधिकरण सीईओ और जिलाधिकारी  जनपद गौतमबुद्धनगर ने संयुक्त रूप से किया रोजगार पोर्टल का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस : ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से लगाए 10 हजार पौधे, अफसरों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
By Page3Mobile Reporter
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Previous Article श्रद्धांजलि : भाभी का अभिमान, दूसरों की ईर्ष्या
Next Article मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर कामायनी फाउंडेशन द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी की गई वितरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Follow US
© 2024 NCRKhabar All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?