मकर संक्रांति का पावन पर्व आज बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के पर्व को समाज सेवाओं से जुड़े हुए लोग गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करके तथा दान पुण्य करके मनाते हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर कामायनी फाउंडेशन द्वारा भी ग्रेटर नोएडा में अल्फा फर्स्ट, कमर्शियल बेल्ट, बिरोड़ी चक्रसेनपुर, डेल्टा फर्स्ट, सेक्टर मयू-टू तथा अन्य स्थानों पर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण कराया गया।
कामायनी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि कामायनी फाउंडेशन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने बताया इसी प्रकार आगे भी कामायनी फाउंडेशन द्वारा भारतीय संस्कृति की धरोहर पावन पर्वों पर इसी प्रकार गरीब एवं असहाय लोगों की मदद तथा जरूरतमंद लोगों में भोजन तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरण करने का कार्य किया जाएगा।
कामायनी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन ने आम जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि वह भी महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए आगे आए, ताकि हमारे और आपके सहयोग से हम अपने समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बना सकें।