By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • व्यावसायिक गतिविधियां
  • GoodNews
  • NCRKhabar
Reading: ट्रेड फेयर अपडेट: आर्गेनिक पर जोर, ट्रेड शो पहुंचने वाले आगंतुकों को भा रहे ओडीओपी उत्पाद
Share
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Font ResizerAa
  • होम
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • एनसीआर खबर
Search
  • Home
  • Categories
    • फैशन
    • सेलिब्रिटी
    • संस्कृति
    • इवेंटस
  • Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NCRKhabar Page3 > Blog > इवेंटस > व्यापारिक आयोजन > ट्रेड फेयर अपडेट: आर्गेनिक पर जोर, ट्रेड शो पहुंचने वाले आगंतुकों को भा रहे ओडीओपी उत्पाद
इवेंटसव्यापारिक आयोजन

ट्रेड फेयर अपडेट: आर्गेनिक पर जोर, ट्रेड शो पहुंचने वाले आगंतुकों को भा रहे ओडीओपी उत्पाद

Page3 Reporter
Last updated: September 27, 2024 2:44 pm
By Page3 Reporter 9 months ago
Share
4 Min Read
List of Images 1/4
img-20240927-wa00312621388039832180833.jpg
img-20240927-wa00327378267594775938990.jpg
img-20240927-wa00332699180858169491505.jpg
IMG-20240927-WA0034.jpg
SHARE

Contents
आर्गेनिक सबकी पसंदभगवान की मूर्ति पहली पसंदयोगी की पेंटिंग खरीदने की होड़ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल उद्योग को उम्मीद

रुपिका भटनागर, पेज3, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विजिटर्स आर्गेनिक उत्पादों पर खासा जोर दे रहे हैं। लगभग हर पवेलियन पर दर्शक आर्गेनिक उत्पादों को ढूंढकर खरीद रहे हैं। दर्शकों में यूपी के एक जिला एक उत्पाद को लेकर क्रेज साफ दिखता है। शायद यही कारण है कि ओडीओपी पवेलियन में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शक को अलीगढ़, मेरठ, बांदा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर समेत अलग अलग जिलों के उत्पाद खूब भा रहे हैं। दर्शक फिरोजाबाद की चूड़ियां, कन्नौज का इत्र, बलिया का सत्तू भी खूब खरीदे रहे है।

आर्गेनिक सबकी पसंद

बुलंदशहर से ट्रेड शो घूमने आयी अंजना कहती हैं कि ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। इन उत्पादों में मिलावट नहीं होती। गत वर्ष भी वो ट्रेड शो में शॉपिंग करने दो दिन आई थी। अंजना ने सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल खरीदा। ट्रेड शो में देशी गुड़, हींग, घी समेत अचार, मुरब्बा आदि के स्टॉल पर भीड़ लगी थी।हाथरस की हींग बेच रहे दुकानदार ने बताया कि हम सौ प्रतिशत शुद्धता की गारंटी देते हैं। शायद यही वजह है कि लोग उत्पाद को पसंद कर रहे हैं।

भगवान की मूर्ति पहली पसंद

अलीगढ़ मेटल क्रॉफ्ट स्टॉल पर महिलाओं की अच्छी खासी तादात शुक्रवार दिन भर रही। स्टॉल संचालक कुष्ण कुमार वासनिक ने बताया कि भगवान की मूर्ति, सजावटी उत्पाद समेत ग्रास के ट्री, लैंप, दीपक आदि बेच रहे हैं। बकौल कृष्ण भगवान की मूर्ति सबकी पसंदीदा हैं। बालाजी की प्रतिमा लगभग हर भक्त खरीद रहा है। स्टॉल पर 100 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की प्रतिमाएं मौजूद हैं।

योगी की पेंटिंग खरीदने की होड़

ओडीओपी पवेलियन में एक स्टॉल ऐसा भी था, जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन रही थी। कई दर्शकों ने यह पेटिंग खरीदने की कोशिश की लेकिन बरेली की रचना अग्रवाल यह कहकर मना कर देती कि यह बेचने के लिए नहीं है। रचना अग्रवाल ने बताया कि दरअसल, स्टॉल में लगी सभी पेंटिंग गाय के गोबर से बनाई गई हैं। इनमें रंग भरने के लिए प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग किया गया है। रचना अग्रवाल की मां मधुबनी, वर्ली, लिप्पन आर्ट की पारंगत है। ये पेटिंग 8-10 साल तक चलती हैं। रचना ने बताया कि वो योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें उनकी पेटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं, इसलिए इसे बेच नहीं रही।

ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल उद्योग को उम्मीद

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल बिजनेस को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण बांग्लादेश के अंदरुनी हालात भी है। कारोबारियों ने बताया कि बांग्लादेश टेक्सटाइल का बड़ा निर्यातक है। लेकिन वर्तमान हालातों में निर्यात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारत के पास बढ़िया मौका है कि वो टेक्सटाइल बिजनेस को अलग अलग देशों तक फैलाए। कारोबारियों को उम्मीद है कि गौतम बुद्ध नगर और लखनऊ इस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ करेंगे।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्लब 27 में योग शिविर का किया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा प्राधिकरण ने किया आयोजन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे ग्रेटर नोएडा, मोदी सरकार ने 11 साल में देश की तस्वीर बदली

वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
By Page3 Reporter
Follow:
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Previous Article ट्रेड फेयर अपडेट: ट्रेड फेयर में छाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टाल,आईटीजीएनएल की स्मार्ट टाउनशिप का इंफ्रा भी बना चर्चा का केंद्र
Next Article यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : तीसरे दिन लेजर शो और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र, भारी भीड़ ने बढ़ाया कारोबारियों का उत्‍साह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Follow US
© 2024 NCRKhabar All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?