By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • व्यावसायिक गतिविधियां
  • GoodNews
  • NCRKhabar
Reading: लोकतंत्र की जननी है भारत : गाजियाबाद में निजी चैनल के शुभारंभ में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share
NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Font ResizerAa
  • होम
  • फैशन
  • सेलिब्रिटी
  • संस्कृति
  • इवेंटस
  • एनसीआर खबर
Search
  • Home
  • Categories
    • फैशन
    • सेलिब्रिटी
    • संस्कृति
    • इवेंटस
  • Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NCRKhabar Page3 > Blog > ट्रेंडिंग > लोकतंत्र की जननी है भारत : गाजियाबाद में निजी चैनल के शुभारंभ में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ट्रेंडिंग

लोकतंत्र की जननी है भारत : गाजियाबाद में निजी चैनल के शुभारंभ में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sponsored by
Share
3 Min Read
List of Images 1/4
IMG-20240823-WA0023.jpg
IMG-20240823-WA0022.jpg
IMG-20240823-WA0021.jpg
IMG-20240823-WA0020.jpg
SHARE
Highlights
  • मीडिया की भूमिका को कोई नहीं कर सकता नजरअंदाजः सीएम योगी
  • जनता को जनार्दन मानकर जब भी शासन सत्ता बढ़ती है तो उसके निर्णय लोकप्रिय होते हैंः सीएम
  • लोकतंत्र की जननी है भारत
Sponsored by

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए भले ही हमने देश में संसदीय लोकतंत्र को अपनाया हो पर न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधायिका की भी अपनी लक्ष्मण रेखा है, लेकिन चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराना, सही जानकारी उपलब्ध करवाना, आवश्यकता पड़ने पर किसी बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व करना और अगर लेखनी के माध्यम से किसी का पोस्टमार्टम भी करना है तो मीडिया की भूमिका दिखती है। हमने आजादी के बाद भी अलग-अलग समय, अलग-अलग स्तर पर इसे महसूस किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने शुक्रवार को गाजियाबाद में एक निजी चैनल का शुभारंभ किया।

Contents
जनता को जनार्दन मानने वाली सत्ता के निर्णय बनते हैं लोकप्रियसमय के अनुरूप बदलना और चलना होगाआम जनमानस के विश्वास का प्रतीक बनाने में सफल होगा मीडिया संस्थान

जनता को जनार्दन मानने वाली सत्ता के निर्णय बनते हैं लोकप्रिय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। हम सभी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रह रहे हैं। ऐतिहासिक व पौराणिक कालखंड में ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं, जब आम जनभावनाओं को सर्वोपरि रखकर उस समय की राजसत्ता ने निर्णय लेने में कोई संकोच नहीं किया। जनता को जनार्दन मानकर जब भी शासन सत्ता आगे बढ़ती है तो उसके निर्णय लोकप्रिय, सर्वमान्य व सर्वग्राह्य बनते हैं।

समय के अनुरूप बदलना और चलना होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें समय के अनुरूप बदलना और चलना होगा। समाज, युवा, सामान्य गृहस्थ, किसान, आधी आबादी की आवश्यकता क्या है, मीडिया उनके पसंद के अनुरूप जानकारी उपलब्ध करा सके। एक समय था, जब लोग रेडियो, समाचार पत्रों के माध्यम से देश-दुनिया की घटनाओं को देखते थे। बाद में मीडिया में अनेक चैनल आए, जितनी तेजी के साथ प्रचार-प्रसार किया, उतनी तेजी से उनके सामने चुनैतियां भी आईं। इसके बाद सोशल मीडिया समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी बन गए।

आम जनमानस के विश्वास का प्रतीक बनाने में सफल होगा मीडिया संस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में हमने देखा कि डिजिटल व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म कैसे प्रभावित कर रहे थे। अगले दो-पांच वर्ष में जब हम चुनाव में जाएंगे तो हो सकता है कि प्रिंट व विजुअल मीडिया की भूमिका कुछ गौण हो, डिजिटल मीडिया और प्रभावी हो जाए। इन सबको समाहित करते हुए आज इस चैनल का शुभारंभ हो रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत के डीएनए के अनुरूप खबरों को प्रत्येक भारतवासी तक प्रभावी-निष्पक्ष ढंग से पहुंचाने के लिए कलम की ताकत का अहसास कराने में यह मीडिया संस्थान सफल होगा। सीएम ने विश्वास जताया कि यह ग्रुप लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए मीडिया का प्रभावी स्तंभ बनने के साथ-साथ आम जनमानस के विश्वास का प्रतीक भी बनेगा।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वीके सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You Might Also Like

वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

पंजाबी विकास मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई निर्जला एकादशी और गुरू अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

थाना सेक्टर-63 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का हुआ लोकार्पण

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के बढ़ते कदम, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया थाना सेक्टर-126 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन व आवासीय भवन का लोकार्पण

समाजसेवी नवल भाटी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये

TAGGED:CM in Ghaziabaddileep singhghaziabad newsYogi Adityanathमीडिया चैनल
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
By Page3Mobile Reporter
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Previous Article दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर तजेन्द्र सिंह लूथरा का कविता संग्रह ‘एक नया ईश्वर ’: लोहे जैसे हाथों से कविता लिखना
Next Article बीएनआई (BNI) नोएडा के 10 वर्ष पूरे, आज एक्सपो सेंटर में होगा बीएनआई उत्सव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NCRKhabar Page3NCRKhabar Page3
Follow US
© 2024 NCRKhabar All Rights Reserved.
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?