दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भाजपा स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाये

Page3 Reporter
By Page3 Reporter
2 Min Read

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भाजपा स्थापना दिवस पर शुभकामनाये देते हुए कहा कि लोक कल्याण, राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के महान संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ती विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा, सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ पार्टी निरंतर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित यह संगठन आज जनसेवा का पर्याय बन चुका है। इस स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के इस अभियान को और अधिक गति देंगे तथा एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Share This Article
Follow:
एनसीआर खबर पेज 3 सेक्शन विशेष तौर पर दिल्ली एनसीआर की सोसाइटी में होने वाले इवेंट्स और उससे जुड़े सामाजिक लोगों और सेलिब्रिटीज के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न सामाजिक , फैशन, संस्कृति से संबंधित विषयों पर आप हमें अपने लेख ncrkhabarpage3@gmail.com पर भी भेज सकते है I पेज 3 पर किसी भी तरह के इवेंट, के प्रायोजित लाइव प्रसारण और कवरेज के लिए आप हमें 9319674938 पर संपर्क कर सकते हैं I
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *