अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा अथॉरिटी का ‘नारी लीड्स स्वच्छता’ प्रोग्राम, एनसीआर खबर पर जानिये सप्ताह भर चलने वाली वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी

रुपिका भटनागर
3 Min Read

रुपिका भटनागर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर, नोएडा अथॉरिटी ने एक सप्ताह के व्यापक कार्यक्रम “नारी लीड्स स्वच्छता” (Naari Leads Swachhata) की घोषणा की है, जो 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चलेगा।

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह के अनुसार यह कार्यक्रम ,भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के अंतर्गत 7 दिवसीय अभियान समाज में महिलाओं के असाधारण योगदान का सम्मान करने और स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इसके जरिये प्राधिकरण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सामुदायिक विकास के केंद्र में लाने की कोशिश करेगा।

एनसीआर खबर पर जानिये सप्ताह भर चलने वाली वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी

यह प्रोग्राम 8 मार्च को शुरू होगा, जो महिला शक्ति के इस उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होगा। पूरे सप्ताह के दौरान, महिलाओं और सफाई कर्मचारियों दोनों के लिए कई जागरूकता और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। ।

उद्घाटन कार्यक्रम (8 मार्च 2026) सीनियर अधिकारियों द्वारा अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली जाएगी तथा सप्ताह भर के गतिविधि का कैलेंडर लॉन्च किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

महिला स्वच्छता चीपियंस सम्मान: महिला SHG सदस्य महिला सफाई कर्मचारी (सफाई मित्र). महिला नगरपालिका अधिकारी तथा वेस्ट-टू-वेल्थ / रीसाइक्लिंग क्षेत्र की महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।

डिजिटल अभियान 7 दिन 7 महिला स्वच्छता चीपियंस सोशल मीडिया सीरीज चलाई जाएगी और प्रतिदिन एक महिला की प्रेरणादायक कहानी साझा की जाएगी।

स्वच्छता जागरूकता गतिविधियाँः स्वच्छता जागरूकता वॉक / साड़ी वॉकथॉन आयोजित की जाएगी, जिसमें SHG सदस्य, सफाई कर्मचारी, छात्र और नागरिक भाग लेंगे तथा कचरा स्रोत पर पृथक्करण और प्लास्टिक कम करने का संदेश दिया जाएगा।

अपशिष्ट से धन प्रदर्शनी: SHG द्वारा बनाए गए उत्पादों जैसे रीसाइक्ल्ड प्लास्टिक उत्पाद खाद (कम्पोस्ट) उत्पाद और अपसाइकल्ड क्राफ्ट्स की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

सामुदायिक स्वच्छता अभियानः महिलाओं की भागीदारी के साथ बाजार पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमः महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कविता और गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

सप्ताह भर का यह उत्सव 14 मार्च को समाप्त होगा।इस कार्यक्रम को करने के लिए नोएडा प्राधिकरण समाजसेवी संगठनो को भी साथ ले रहा है जो इसके कार्यान्वन से लाकर जनभागीदारी को सुनिश्चित करेंगे।

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश के अनुसार इस अभियान के माध्यम से, नोएडा अथॉरिटी का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने में नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना है। ज्ञान, प्रशिक्षण और पहचान प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना अथॉरिटी का लक्ष्य है, जिससे वे वास्तव में ‘नारी लीड्स स्वच्छता’ के आदर्श वाक्य को साकार कर सकें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर यह दूरदर्शी पहल नोएडा को एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक जिम्मेदार समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में स्थापित करेगा।

Share This Article
रुपिका भटनागर प्रोफेशन से फैशन डिज़ाइनर है, लोगो से मिलना उनके बारे लिखने के शौक के चलते इन दिनों एनसीआर खबर के पेज3 सेक्शन के साथ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ पर वो समाजसेवी, बिजनेस, पेज3 सेलिब्रिटी पर जीवन वृतांत, संस्मरण और फैशन से जुड़े विषयो पर लिखती है ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *