ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रविकुमार ने ग्रेटर नोएडा वासियों को नववर्ष की बधाई दी है उन्होंने एनसीआर खबर से कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वर्ष 2026 में शहर के विकास के लिए तमाम योजनाओं को आगे बढ़ाएगा। हमारा प्रयास है कि ग्रेटर नोएडा के किसानों, आवंटियों सहित सभी नागरिकों को जरूरी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।प्राधिकरण इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सभी निवासियों का सहयोग अपेक्षित है।

